Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा मे पानीपत-गुरुग्राम समेत 13 जिलों में बारिश के आसार, 31 अगस्त से प्रदेश में तेज बारिश होगी जो 3 दिन जारी रहेगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने गुरुवार (28 अगस्त) के लिए हरियाणा में कोई अलर्ट जारी नहीं किया। हालांकि, 13 जिलों में बूंदाबांदी जरूर हो सकती है। इनमें पंचकूला, अंबाला, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 31 अगस्त से प्रदेश में तेज बारिश होगी जो 3 दिन जारी रहेगी। प्रदेश में इस सीजन सामान्य से अधिक बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में, जबकि सिरसा में सबसे कम बारिश दर्ज हुई है।

पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बूंदाबांदी हो सकती है। जबकि, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल और कुरूक्षेत्र में तेज बारिश की संभावना है।

4 जिलों, अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में तेज बारिश का अलर्ट है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल और जींद में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी तेज बारिश की संभावना है।

Exit mobile version