Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज व गीतकार बी प्राक के बीच में है गहरी दोस्ती ,बी प्राक के ‘बढ़ते जाना है’ गाने को अनिल विज ने अपने ट्वीट पर किया है शेयर

हाल ही में सिंगर बी प्राक का ‘बढ़ते जाना है’ गाना रिलीज हुआ है और उनके गाने में गृह मंत्री और गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की वीडियो शामिल किया है।मशहूर सिंगर एवं संगीतकार बी प्राक का ‘बढ़ते जाना है’ नया गाना रिलीज हुआ है, जिसमें हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की वीडियो और फोटो शामिल की है। यही नहीं, गाने में ओलिंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा की ऐतिहासिक उपलब्धि को भी दिखाया गया है।

अनिल विज ने ट्वीट करते हुए कहा कि “बी प्राक का 2023 के अपने नवीनतम हिंदी गीत “बढ़ते जाना है” में मेरी तस्वीर और वीडियो को शामिल करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद”। गाने में जो वीडियो शामिल की गई है उसमें गृह मंत्री अनिल विज कोरोना कॉल में विक्षम परिस्थितियों में कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों पर स्वयं अपने हाथों से फूलों की वर्षा कर रहे हैं।

Exit mobile version