रोहतक पुलिस की टीम ने पोजीट्रोन अस्पताल से हुई मोटरसाईकिल चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे तीन आऱोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को पेश अदालत किया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि गाव चमारिया निवासी सचिन की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 31.07.2026 को सचिन ने अपनी मोटरसाईकिल को पोजीट्रोन अस्पताल की पार्किंग मे खडी की हुई थी। वापिस आने पर सचिन को अपनी मोटरसाइकिल नही मिली। अज्ञात युवक सचिन की मोटरसाइकिल चोरी कर मौके से फरार हो गया।
मामले की जांच मुख्य सिपाही प्रवीन द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 03.08.2026 को आरोपी सन्नी पुत्र अजमेर, विपिन पुत्र सीताराम निवासीगण गाव चमारियां व दीपक पुत्र कृष्ण निवासी गद्दी खेडी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से चोरीशुदा मोटरसाईकिल को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपीः-

  1. सन्नी पुत्र अजमेर निवासी चमारिया।
  2. विपिन पुत्र सीतारम निवासी चमारियां।
  3. दीपक पुत्र कृष्ण निवासी गद्दी खेडी।
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 191 दिनांक 01.08.2026 धारा 305 बीएनएस थाना अर्बन एस्टेट रोहतक।
YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!