हरियाणा के रोहतक जिले में एक बैंकवेट हाल में आयोजित शादी समारोह से 12 लाख रुपए की चोरी हो गई। चोरी हुए पैसे कन्यादान समेत विभिन्न रस्मों में इक्ट्ठा हुए थे। बड़ी बात यह है कि जिस जगह यह चोरी हुई बैंकवेट हाल के उसी हिस्से के सीसीटीवी खराब थे। वारदात को चंद सेकेंड में अंजाम दिया जाना और उसी क्षेत्र के सीसीटीवी खराब होना, कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

मेहमान को नमस्ते करने ही उठा था सुदर्शन

आईएमटी थाना पुलिस को दी शिकायत में सुदर्शन धींगड़ा ने बताया कि वह केवलगंज रोहतक का रहने वाला है। वह रिटायर्ड प्रोफेसर है। 20 नवंबर को वह अपने रिश्तेदार धर्मेंद्र निवासी मानसरोवर कॉलोनी रोहतक की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने खरावड़ स्थित गजानिया बैंकवेट हाल गया था। शादी में कन्यादान वह ही ले रहा था। वह एक काले बैग में कन्यादान जमा कर रहा था। रात करीब साढ़े 10 बजे वह किसी मेहमान को नमस्ते करने के लिए उठा। करीब 10 सेकेंड बाद वह नमस्ते कर वापस मुड़ा तो देखा कि उसकी सीट पर बैग नहीं था। बैग को कोई चुरा ले गया। उन्होंने बैग को अपने तौर पर तलाशने के बाद तीसरे दिन पुलिस को शिकायत दी है।

जहां हुई चोरी, वहां लगे चारों कैमरे खराब

सुदर्शन ने बताया कि बैग में करीब 12 लाख की नकदी थी। इसमें शादी की सुबह चूड़ा रस्म के दौरान मिला साढ़े 3 लाख का शगुन, बैंकवेट हाल का 4 लाख किराया व बाकी कन्यादान में आया शगुन जमा था। बैग को इधर-उधर काफी तलाशा, मगर पता नहीं लगा। इसके बाद वह बैंकवेट मैनेजर विकास बिंद्रा के पास गए, जिनको पूरी घटना बताई। जिस पर मैनेजर ने कहा कि जिस जगह आप बैठे थे, वहां के सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। इस क्षेत्र में लगे सभी चारों कैमरों के अलावा पूरे बैंकवेट हाल के सीसीटीवी सही हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!