Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

मॉडल टाउन में एक घर से लाखों के आभूषण समेत 25 हजार कैश की चोरी, बाथरूम के रास्ते घुसे थे चोर

पानीपत के मॉडल टाउन में एक CA के मकान में चोरों ने अपना हाथ साफ़ कर दिया। मकान दो दिन से बंद पड़ा हुआ था। चोर बाथरूम का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे और 25 हजार की नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। चोर क्षेत्र में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गए। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

थाना माडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में राजरानी ने बताया कि वह गांव नैन, मतलौडा की रहने वाली है। हाल में वह माडल टाउन में किराए के मकान में रहती है। उसके पति मुकेश कुमार CA हैं। 29 अक्टूबर को वह परिवार सहित गांव नैन चली गई थी। जाते वक्त उसने अपने मकान को अच्छी तरह से बंद किया था। 31 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे वह गांव से वापस मकान पर लौटी। जहां आने के बाद देखा कि बाथरूम का दरवाजा टूटा हुआ है। घर के भीतर सारा सामान बिखरा हुआ था। सामान चेक किया तो देखा कि अलमारी व बेड से आभूषण व 25 हजार की नकदी चोरी हो गई है।

चोरी हुए आभूषणों में दो तोले वजनी गले का हार, 2 तोला वजनी 4 अंगूठियां, आधा तोला वजनी टिक्का, एक तोला वजनी दो नथ, एक तोला वजनी झुमके, आधा तोला वजनी मंगलसूत्र, चार ग्राम वजनी दो लोकेट, एक तोला वजनी दो जोड़ी बालियां, चांदी की दो तगड़ी, चार हाथफूल, चार जोड़ी पायजेब, तीन चांदी के मंगलसूत्र, पांच चांदी की अंगूठियां, दो चांदी की चेन, समेत 25 हजार कैश चोरी हो गया है।

Exit mobile version