Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में एक ही दिन में दो अलग अलग जगह चोरी: एक मामले में स्कूल में की चोरी,सीसीटीवी भी साथ ले गए, दूसरे मामले में मन्दिर में की चोरी

पहले मामले में स्कूल में हुई चोरी:

रोहतक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाकस्मा के प्रिंसिपल सुरेंद्र ने सांपला थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि 31 अगस्त की रात को उनके विद्यालय में चोरी हो गई। अज्ञात चोर रात के समय स्कूल में घुसे। जो ताले तोड़कर स्कूल से 11 बैटरी, सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर आदि सामान चोरी कर लिया। वहीं अलमारियों के ताले भी टूटे हुए मिले। जिसका सामान अभी चेक किया जा रहा है। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

दूसरे मामले में मंदिर में हुई चोरी:

रोहतक के गांव समचाना के बाबा नामदेव मंदिर के महंत विनय कुमार ने सांपला थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि उनके मंदिर में चोरी हुई है। रात को उन्होंने मंदिर की साफ-सफाई की और रात करीब 9 बजे बंद करके चले गए। इसके बाद सुबह 3 बजे मंदिर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का ताला टूटा था। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे पर कपड़ा, कट्‌टा और झाड़ू ढक रखी थी। आरोपियों ने मंदिर का दानपात्र तोड़ने का प्रयास किया। वहीं मंदिर का शीशा तोड़कर 5 घंटियां भी चोरी कर ली। इसका पता लगने के बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी।

Exit mobile version