रोहतक की चमेली मार्केट निवासी कृषि विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी के घर में चोरी हो गई है। चोरी करने के लिए चोर छत के रास्ते घर में घुसे और 80 हजार नकदी सहित आभूषण चोरी करके फरार हो गए। जब मकान मालिक लौटा तो सामान बिखरा देकर उसे चोरी की घटना का पता लगा। शिकायत पुलिस को दी गई है।

मकान मालिक राकेश ने पुलिस को बताया कि वह कृषि विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी है। शनिवार दोपहर करीब पौने 3 बजे अपने बेटे को ट्यूशन छोड़ने व अन्य काम के सिलसिले में बाहर गया था। घर पर ताला लगाया था। करीब पौने 5 बजे वह घर वापस लौटा तो बाहर का ताला सुरक्षित था, लेकिन अंदर जाने का गेट नहीं खुला।

गेट पर अंदर से डंडा लगाया हुआ था, ताकि दरवाजा न खुले। वह पड़ोसियों की छत के रास्ते अंदर गया और दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा कि कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ था। छत की सीढ़ियों वाला गेट भी खुला पड़ा था। सामान चैक किया तो पता चला कि घर में रखी 80 हजार की नकदी व सोने की 3 अंगूठियां चोरी हो गई हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!