Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के शिव मंदिर में चोरी:20 मिनट में 3 ताले तोड़कर चुराया दान; बाइक पर आए थे 2 चोर

रोहतक की राम नगर कॉलोनी स्थित लेट वाला शिव मंदिर में चोरी की वारदात सामने आई है। चोरी के लिए बाइक पर सवार होकर आए 2 बदमाश सीसीटीवी में कैद हो गए। जिन्होंने करीब 20 मिनट में 3 ताले तोड़कर इस चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी का पता उस समय लगा जब सुबह पूजा के लिए मंदिर खोलने पहुंचे तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी।

राम नगर कॉलोनी निवासी जितेंद्र ने शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में लेट वाला शिव मंदिर है। वह लेट वाला शिव मंदिर का महासचिव है। 25 जनवरी को मंदिर ठीक से बंद किया था और ताला लगाकर सोने चले गए। जब सुबह वे मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था।

मंदिर के अंदर जाकर देखा तो पाया कि अंदर से दानपात्र का ताला टूटा हुआ पड़ा था। जिसमें से करीब 20 हजार से अधिक दान का कैश था।

उन्होंने बताया कि दानपात्र को पिछले करीब 4-5 माह से नहीं खोला था। चोरी के आरोपी पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। जब पड़ोस में लगे सीसीटीवी चेक किए तो पाया कि 2 युवक बाइक पर सवार होकर आए। जिन्होंने पहले मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा। इसके बाद मंदिर में घुसे और अंदर के दो ताले तोड़े।

करीब 20 मिनट में वे दानपात्र से कैश चोरी करके फरार हो गए। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version