Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के स्कूल में सप्ताह में दूसरी बार चोरी:30 ताले तोड़कर लाखों का सामान ले गए चोर

रोहतक जिले के खरेंटी गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक हफ्ते पहले हुई चोरी के बाद देर रात फिर चोरों ने स्कूल को निशाना बनाया है। चोर लाखों रुपए के कंप्यूटर, बैटरी, इन्वर्टर, टैब आदि पर हाथ साफ कर गए। वहीं पुलिस की टीम, डॉग स्क्वाड और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। वहीं ग्रामीणों ने पुलिस प्रसाशन पर कार्यवाही न करने का आरोप लगाया है।

 

दरअसल करीब एक हफ्ते पहले खरेंटी गांव में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में लाखों रुपए कीमत के स्मार्ट बोर्ड व इनवर्टर बैटरी चोरी हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। वहीं देर रात चोरों ने स्कूल को निशाना बनाया और कंप्यूटर इनवर्टर, बैटरी चोरी कर ले गए। यही नहीं कंप्यूटर लैब में 7 लॉक होने के बावजूद भी चोरों ने आसानी से उसे खोल लिया। वहीं कंप्यूटर चोरी होने से आज स्कूल के बच्चों की छुट्टियां करनी पड़ी और आज दसवीं कक्षा के छात्राओं का  प्रैक्टिकल एग्जाम था और बाकी बच्चों की छुट्टियां कर दी गई।

वहीं गांव के लोगों ने बताया कि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही हैं, यदि फिर भी पुलिस प्रशासन नहीं सुधरा तो स्कूल पर ताला जड़ दिया जाएगा। पुलिस अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि चोरी की जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को अपने स्तर पर चौकीदार का इंतजाम करना चाहिए।

Exit mobile version