रोहतक के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाहली की प्रिंसिपल पूनम ने स्कूल में चोरी होने की शिकायत कलानौर थाना पुलिस को दी। शिकायत में उन्होंने बताया कि उनके कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़कर सामान चोरी किया गया है। उन्होंने बताया कि उनके स्कूल में कंप्यूटर लैब है, जिसमें बच्चे कंप्यूटर सीखते हैं। जब वे स्कूल में मंगलवार सुबह पहुंचे तो कंप्यूटर लैब का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो उसमें से सामान चोरी किया गया था।

प्रिंसिपल पूनम ने बताया कि उन्होंने लैब में सामान चेक किया। तो उसमें से एलइडी, 15 बैटरी, एक इन्वर्टर, 3 सीपीयू, 8 डोंगल, 6 हार्ड डिस्क, केबल तथा कीबोर्ड माउस सहित अन्य सामान चोरी हुआ है। वहीं स्कूल के रिकार्ड से संबंधित दस्तावेज भी चोरी कर लिए गए। वहीं चोरी का पता लगने के बाद मामले की शिकायत कलानौर थाना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!