Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दिनदहाड़े चोरी:रोहतक में मकान का ताला तोड़कर चोरी,पति-पत्नी गए थे नौकरी पर

रोहतक की इंद्र कॉलोनी के मकान में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। चोरी उस समय हुई जब पति-पत्नी सुबह मकान को ताला लगाकर नौकरी पर गए थे। लेकिन पीछे से मकान का ताला तोड़कर नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है।

रोहतक के इंद्र नगर निवासी राज मोहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शेयर मार्केट में नौकरी करता है। वहीं उसकी पत्नी सक्षम योजना के तहत नौकरी लगी हुई है। उन्होंने बताया कि वे दोनों सुबह करीब 9 बजे नौकरी के लिए घर से निकल गए थे। हर रोज की तरह मकान पर ताला लगाकर गए थे।

उन्होंने बताया कि वे शाम को करीब साढ़े 5 बजे वापस घर पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि मैन गेट पर ताला लगा हुआ था। लेकिन जब अंदर आए तो अंदर के दोनों दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। वहीं सामान भी बिखरा हुआ पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने अंदर जाकर चेक किया। जहां घर के अंदर से सामान चोरी किया जा चुका था।

राज मोहन ने कहा कि जब सामान चे किया तो बेड में रखे 17 हजार कैश व रसोई के बाहर रखा गैस सिलेंडर गायब मिला। जिसे देखकर लग रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर चोरी की है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version