Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के 2 सरकारी स्कूलों में चोरी:चौकीदार ने दी सूचना; ताला तोड़कर लैब से 15 बैटरियां गायब किया

रोहतक के दो अलग-अलग स्कूलों (गांव समचाना और भैयापुर स्कूल) में चोरी के मामले सामने आए हैं। जहां चोरों ने ताला तोड़कर स्कूल में प्रवेश किया और वहां रखा सामान चोरी कर फरार हो गए। जब ​​इसका पता चला तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहतक के गांव समचाना स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय (GGHS) के स्वीपर कम चौकीदार धर्मबीर ने सांपला थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि अज्ञात लोगों ने स्कूल का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया। जब उसने ताला टूटा देखा तो सामान चेक किया।

इस दौरान पाया कि स्कूल से कंप्यूटर की 15 बैटरी, पतिला, आग बुझाने के सिलेंडर आदि सामान चोरी हो रखा है। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

रोहतक के भैयापुर गांव स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय (GGHS) की हेड मास्टर अनीता रानी ने सदर थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि उन्होंने स्कूल में चौकीदार नियुक्त कर रखा है। शाम करीब 6 बजे चौकीदार संदीप कुमार का फोन आया। उसने फोन पर बताया कि स्कूल की कंप्यूटर लैब का ताला तोड़कर 15 बैटरियां चोरी हो गई हैं। किसी अज्ञात व्यक्ति ने इस चोरी को अंजाम दिया है।

सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और सामान की जांच की। तब पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दिन में ताला तोड़कर चोरी की है। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस को सूचना मिलते ही शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version