कलानौर क्षेत्र के गांव बनियानी स्थित बाबा मनसाराम मंदिर में चोर दानपात्र और नकदी चोरी कर ली। मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक चादर ओढ़े नजर आ रहा है। गांव बनियानी में बाबा मनसाराम का मंदिर है। मंदिर की देखरेख करने वाले संदीप कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल को वह पूजा करने के बाद मंदिर के अंदर ही सो गया था। देर रात चोर मंदिर में घुस आए। मंदिर में दो दानपात्र थे। एक दानपात्र तोड़कर चोर उसमें रखे रुपए चोरी करने के साथ ही दूसरे दानपात्र को अपने साथ ले गए।
इसकी पता सुबह जागने पर लगा। इस घटना की जानकारी होने पर लोग एकत्रित हो गए। इस बीच मंदिर के ट्रस्ट से जुड़े लोग भी पहुंचे। चोरों का पता लगाने के साथ ही खेतों में दानपात्र की तलाश की गई। प्रयास के बाद न तो दानपात्र मिला और न ही चोरों का पता लग सका। संदीप ने बताया कि मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चाेरों की गतिविधियां कैद हाे गई। चोर मंदिर की दीवार फांदकर अंदर घुसा था। कलानौर थाना पुलिस के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच की जा रही है।
