MDU Rohtak

रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (MDU) के एक हॉस्टल में बाहरी युवक द्वारा पंखे चोरी करने का मामला सामने आया है। छात्रों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और उसकी गाड़ी से चोरी का सामान भी बरामद किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन छात्रों का आरोप है कि पुलिस ने समय पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे उनमें रोष व्याप्त है।

डॉ. मिशनरीज विद्यार्थी एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम डूमोलिया के अनुसार, एक बाहरी युवक हॉस्टल से पंखे उतारकर अपनी कार में रख रहा था। छात्रों को शक होने पर उसे रोका गया। जांच के दौरान कार से करीब 10 पंखे बरामद हुए, जिन्हें पहले ही खोलकर रखा गया था। कार पर दिल्ली का रजिस्ट्रेशन नंबर था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, लेकिन छात्रों का आरोप है कि काफी देर तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

छात्रों द्वारा पकड़े गए आरोपी के पास से एक आईकार्ड भी मिला, जो यूनिवर्सिटी के बीटेक कॉलेज का है। आरोपी ने यूनिवर्सिटी में उसी कार्ड के जरिए एंट्री ली और हॉस्टल में जाकर पंखों को उतारते हुए चोरी कर लिया और अपनी गाड़ी रखकर भागने की फिराक में था।

विक्रम डूमोलिया ने बताया कि हॉस्टल से पंखे चोरी करने के मामले में एमडीयू प्रशासन को एक लिखित में शिकायत दी जाएगी। क्योंकि आरोपी ने फर्जी आईकार्ड से यूनिवर्सिटी में एंट्री लेते हुए चोरी की है। मामले में एमडीयू प्रशासन को सख्त कदम उठाने की जरूरत है।

पीजीआई थाना पुलिस ने बताया कि उनके पास चोरी की कोई शिकायत नहीं आई है। एमडीयू की तरफ से चोरी की शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। अभी उनके पास ऐसा कोई मामला नहीं है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!