Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में LIC कर्मचारी के घर चोरी: घर के ताले तोड़ नकदी और जेवरात ले गए चोर; वैष्णो देवी गया था परिवार

रोहतक की नेहरू कॉलोनी में चोरों ने एलआईसी कर्मचारी के बंद मकान को निशाना बनाया। चोरी की वारदात उस समय हुई जब परिवार वैष्णो देवी गया हुआ था। चोरों ने पीछे से मकान व अलमारी का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी कर फरार हो गए। जब ​​परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे घर पहुंचे और स्थिति को संभाला। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रोहतक की नेहरू कॉलोनी निवासी अमित ने सिटी थाना पुलिस में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। उसने शिकायत में बताया कि वह एलआईसी में नौकरी करता है। 17 नवंबर को सुबह करीब 7:15 बजे वह अपने मकान को ताला लगाकर परिवार सहित वैष्णो देवी जम्मू चला गया था।

18 नवंबर को रात करीब 11 बजे उसके दोस्त कृष्ण ने उसे फोन पर सूचना दी कि उसके घर में चोरी हो गई है और मकान का ताला टूटा हुआ है। 19 नवंबर की शाम करीब 6:15 बजे वह अपने परिवार सहित घर पहुंचा। उसने देखा कि मकान के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अलमारी भी टूटी हुई थी और सामान बिखरा पड़ा था।

उन्होंने बताया कि जब उन्होंने घर आकर सामान चेक किया तो जेवर और नकदी चोरी मिली। उन्होंने पाया कि घर से 1 सोने का हार, 1 सोने की चेन, 2 सोने की अंगूठियां और करीब 80 हजार रुपए नकद चोरी हो गए।उन्होंने अपने जेवर और नकदी अलमारी में रखे थे। आरोपी चोर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी उखाड़कर ले गए। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version