Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक के जंडी माता मंदिर में फिर हुई चोरी; 5 बार पहले भी हो चुकी वारदात– शीशा तोड़ पीतल की मूर्तियां व 5 हजार नकदी ले उड़ा चोर

रोहतक में शुक्रवार रात को गांधी कैंप स्थित जंडी माता मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे चारों ने माता की मूर्ति पर लगे शीशे को तोड़ दिया। चोर मंदिर से 2 पीतल की मूर्तियां व 5 हजार रुपए से अधिक की नकदी चोरी करके फरार हो गए।

यह कोई पहली वारदात नहीं है। इससे पहले भी करीब 5 बार मंदिर में चोरियां हो चुकी हैं, लेकिन चोरों का कोई पता नहीं लग पाता। फिलहाल मंदिर में उत्सव चल रहा था। जिसके कारण हर रोज करीब 5000 लोग माथा टेकने के लिए पहुंचते थे और जमकर दान भी करते थे।

जंडी माता मंदिर सेवा समिति के प्रधान प्रेम मल्होत्रा ने कहा कि मंदिर में पहले भी 5 बार चोरी हो चुकी है। बार-बार पुलिस को शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस केवल खानापूर्ति करती है और फिर वापस चली जाती है। जिसके कारण वे पुलिस कार्रवाई से भी असंतुष्ट हैं।

चोर मंदिरों को भी निशाना बनाने से पीछे नहीं हट रहे। गांधी कैंप एरिया में ही एक सप्ताह के दौरान यह दूसरी चोरी की वारदात है। इससे पहले राधा रमण मंदिर में चोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। अब जंडी माता मंदिर को निशाना बनाया। वारदात का पता उस समय लगा जब सुबह मंदिर खुला।

प्रधान प्रेम मल्होत्रा मंदिर की सुरक्षा के लिए सुरक्षाकर्मी भी तैनात किया गया था। सुरक्षाकर्मी बीमार होने के कारण रात को मंदिर में नहीं सोया था, इसलिए चोरों ने मंदिर को निशाना बनाया। हनुमान व राधा-कृष्ण की पीतल की मूर्ति तथा 5 हजार की नकदी चोरी हुई है।

Exit mobile version