Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

शराब के नशे में युवक रेलवे ट्रेक पर सो गया, होश में आया तो दोनों पैर कट चुके थे

शुक्रवार देर रात सूरत के अमरोली-सायण रेलवे ट्रेक पर ट्रेन से एक युवक के दोनों पैर कट गए. यह घटना उस समय हुई जब युवक शराब पीकर अपने घर लौट रहा था. लेकिन घर पहुंचने के बजाए रेलवे ट्रेक पर सो गया. होश में आया तो दोनों पैर गंवा चुका था. पैर कटने के बाद रेलवे ट्रेक के निकट करीब 9 घंटे तक पड़ा रहा. सुबह वहां से गुजर रहे दोस्त ने उसे अस्पताल पहुंचाया.

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कानपुर का मूल निवासी गोलु नामक युवक सूरत की अंजनी इंडस्ट्रीयल एस्टेट स्थित लूम्स की फैक्ट्री में काम करता है. पिछले पांच महीनों से अपने दोस्तों के साथ रहनेवाला गोलु शुक्रवार की 11 बजे शराब पीने के लिए घर निकला था, लेकिन सुबह वापस नहीं लौटा था. आज सुबह गोलु के दोस्त घर से नौकरी पर जाने के लिए अमरोली-सायण रेलवे ट्रेक से गुजर रहे थे. तब गोलु को लहूलुहान हालत में देख चौंक उठे और तुरंत एम्ब्युलैंस 108 की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया.

गोलु ने अपने दोस्तों को बताया कि वह शराब पीकर घर लौट रहा था, लेकिन नशे में रेलवे ट्रेक पर सो गया. उस वक्त वहां गुजरी ट्रेन से उसके पैर कट गए. पैर कटने के बाद जान बचाने के लिए किसी प्रकार अपने शरीर को घसीट कर एक गड्ढ़े के पास ले गया और करीब 9 घंटों तक पड़ा रहा. गोलु के दोस्तों ने बताया कि उसके पैर बुरी तरह से कुचल गए हैं, जिसे काट कर उसकी जान बचाने का प्रयास करेंगे.

Exit mobile version