Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

युवक ने गृह क्लेश के चलते परेशान हो किया सुसाइड: 9 माह पहले हुई शादी

पानीपत की वधावाराम कॉलोनी में एक युवक द्वारा घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक शव को फंदे से लटका देख मकान मालिक ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस की मौजूदगी में शव को फंदे से नीचे उतारा गया और पंचनामा करके सिविल अस्पताल भिजवाया गया। परिजनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामले में इतेफाकिया कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस को दिए बयानों में पिता हरीश चरण ने बताया कि उनके 5 बच्चे थे। एक बेटे की पहले ही बीमारी से मौत हो चुकी है। सबसे बड़ा लड़का रामबाबू है, फिर बेटी रजनी, मोहन, रवि व सोनू था। रवि की पहले मौत हो चुकी है। मोहन (30) की 9 माह पहले शादी हुई थी। उसकी शादी संतरा निवासी बिहार से हुई थी।

मोहन एक शटरिंग की दुकान पर काम करता था। शादी के बाद से ही पत्नी अक्सर उससे झगड़ा करती थी। वह झगड़े का कारण मोहन के शराब पीने को बनाती थी, जबकि हकीकत यह है कि संतरा अपने जीजा और बहन के कहने पर चल रही थी। वह अक्सर मोहन को छोड़कर घर जाने की बात कहती थी।

पिता ने यह भी बताया कि संतरा इन 9 महीनों में ससुराल में कम, अपने मायके में अधिक रही है। मोहन अपनी पत्नी से प्रताड़ित था। सोमवार शाम मोहन काम से वापस लौटा। मंगलवार सुबह उसे मकान मालिक ने फंदे पर लटका देखा।

Exit mobile version