रोहतक में झज्जर चुंगी पर मुख्य 24 इंच स्लूइस वाल्व को बदलने का कार्य किया जाना है। इसलिए द्वितीय वाटर वर्क्स झज्जर रोड से शनिवार यानि 08/03/25 को जलापूर्ति नहीं की जाएगी
प्रभावित क्षेत्रों में जनता कॉलोनी, पुराना हाउसिंग बोर्ड, एकता कॉलोनी, शिवाजी कॉलोनी, सुनारिया रोड, विजय नगर, शीतल नगर, कन्हेली रोड, पटेल नगर, चिन्योट कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी वार्ड नंबर 1 और डीएलएफ कॉलोनी का कुछ हिस्सा शामिल रहेगा।
