Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

7 साल से अपने पति को ढूंढ रही थी पत्नी, रील में दूसरी महिला के साथ दिखा आशिकी करता हुआ

7 साल पहले एक महिला की जिंदगी तब तहस-नहस मच गई जब उसका पति अचानक से गायब हो गया। सालों  तक पति की खबर ना मिलने से वह उसके लौटने की उम्मीद छोड़ बैठी थी।  फिर 7 साल बाद सोशल मीडिया के सहारे उसे अपना खोया हुआ पति तो मिला लेकिन किसी और महिला के साथ। चलिए जानते हैं पति, पत्नी और वो की पूरी कहानी। 

यह खबर उत्तर प्रदेश के हरदोई की है, जहां शालू का पति जितेंद्र साल 2018 में अचानक उसे और बेटे को छोड़कर भाग गया था। उसके गुमशुदगी की एफआईआर भी दर्ज करवाई गई लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। हाल ही में शालू की नजर एक वीडियो पर पड़ी जिसमें उसका पति एक महिला के साथ रील बनाता दिखाई दिया, यह वीडियो पंजाब के लुधियाना का बताया जा रहा है। पति को देखकर शालू को समझ नहीं आया कि वह उसके मिलने की खुशी बनाए या इतने सालों तक धोखा देने का गम मनाए।


शालू का  कहना है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और वहीं रह रहा है। यह बात उसके ससुराल वालों को भी पता है लेकिन, परिजन कुछ बता नहीं रहे हैं। दरअसल शालू और उसके परिवार ने उसके पति जितेंद्र कुमार उर्फ बबलू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद से ही वह गायब हो गया था। पति के परिवार ने आरोप लगाया कि शीलू और उसके मायके वालों ने जितेंद्र की हत्या कर दी है। 

पीड़िता शीलू ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में लिखा है कि उसके पति और ससुराल पक्ष ने मिलकर उसे फंसाने और दबाव बनाने के लिए यह पूरा खेल रचा।  उसका कहना  है कि दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज होते ही पति ने घर छोड़ दिया और बाद में ससुरालवालों ने साजिशन उस पर हत्या का आरोप लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश की। अब वह अपने लिए इंसाफ की मांग कर रही है। 
 

Exit mobile version