Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पत्नी ने चाय में जहर दे पति को जान से मारने की रची साजिश होश आने पर बोली इस बार भगवान ने बचा लिया, अगली बार नहीं बचोगे

रोहतक जिले में एक महिला ने अपने पति को चाय में जहर मिला कर की मौत के घात उतारने की कोशिश, लेकिन वह बच गया जिसके चलते जब उसके पति को अस्पताल में होश आया, तो उसे जिंदा देखते ही पत्नी बोली कि इस बार तो भगवान ने तुझे बचा लिया लेकिन अगली बार नहीं बचोगे।बताया जा रहा है कि महिला ने यह कदम प्रेमी भतीजे के कहने पर उठाया।

थाना शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र के रहने वाले 35 वर्षीय पीड़ित युवक ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया है कि उसकी पत्नी और प्रेमी भतीजे ने विगत 11 जनवरी को उसे मारने की साजिश रची। भतीजे ने पत्नी को जहर लाकर दिया। इसके बाद पत्नी ने चाय में मिलाकर उसे पिला दिया। चाय पीने के बाद खून की उल्टी हुईं तो मैंने पत्नी से पूछा कि चाय में क्या मिलाया था। पत्नी ने गुस्से में कहा कि इसमें तुम्हारे भतीजे के कहने पर जहर मिलाया है। इस बार तुम बच भी गए तो अगली बार नहीं बचोगे। इतना सुनने के बाद मैं बेहोश हो गया और परिजन मुझे अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में होश आने पर एक बार फिर पत्नी ने उसके कान में कहा कि अगली बार नहीं बचोगे।

पीड़ित युवक ने बताया कि उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। उन्हें भी पत्नी से खतरा बना हुआ है। वह किसी को भी जहर दे सकती है। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। मामले में थाना शिवाजी कॉलोनी पुलिस का कहना है कि पीड़ित के बयानों पर केस दर्ज कर लिया गया है, जांच की जा रही है।

Exit mobile version