हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। रातें ठंडी होती जा रही हैं। अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। हिसार जिले में सबसे ठंडी रातें दर्ज की गई हैं। यहां न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, दिन अभी भी काफी गर्म हैं। तीन जिलों चरखी-दादरी, सिरसा और रोहतक में अभी भी मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है।

यहां अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया है। 24 घंटे में तापमान में हुए बदलाव की बात करें तो दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन के तापमान में 0.5 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, रात के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में अगले सात दिनों तक मौसम साफ रहेगा। बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। हालांकि मौसम में जो बदलाव हो रहे हैं, उससे रात के समय पाला गिरेगा, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि आने वाले दिनों में दिन के साथ रात के तापमान में भी गिरावट आएगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!