Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में मौसम में आने लगा बदलाव, रात को 19 डिग्री से नीचे लुढ़का तापमान

दशहरा पर्व के साथ ही मौसम में बदलाव की बयार शुरू हो गई हैं। रात को तापमान 19 डिग्री से भी नीचे आ गया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। न्यूनतम तापमान लुढ़कने से रात को ठंडक अपना अहसास कराने लगी है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार एक सप्ताह के दौरान न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक नीचे आ सकता है। जबकि अधिकतम तापमान फिलहाल कई दिनों तक 32 डिग्री तक बने रहने की संभावना है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिवाली का त्योहार आने तक मौसम में बदलाव दिन में भी महसूस होने लगेगा। क्योंकि अभी से दिन में सूरज की किरणें कुछ कमजोर होना शुरू हो गई है। यही कारण है कि रात को 10 बजे के बाद हवा में मौसम के बदलाव का प्रभाव साफतौर पर महसूस होने लगा है। पिछले साल से तुलना की जाए तो अधिकतम तापमान पिछले साल से एक डिग्री नीचे लुढ़क आया है। पिछले साल जहां 12 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था जो कि इस बार 33 डिग्री रहा है। शहर के एक्यूआई की बात करें तो यह फिर से संतोषजक श्रेणी में लौट आया है। शनिवार को एक्यूआई 88 दर्ज हुआ है। जो कि संतोषजनक श्रेणी में आता है। जिस कारण से लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिली हुई है।

Exit mobile version