Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा मे मौसम में 5 दिन उतार-चढ़ाव रहेगा:उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलेंगी, दिन का तापमान बढ़ेगा, रात का गिरेगा

हरियाणा में मानसून की विदाई के बाद अब कुछ दिनों तक दिन का तापमान बढ़ेगा। हालांकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 25 सितंबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। वहीं, कई जिलों में अभी भी खेतों में बरसाती पानी भरा हुआ है, जिसके चलते फसलें खराब हो रही हैं।

सरकार के आदेश पर रेवेन्यू पटवारी फील्ड में उतरे हैं और सर्वे कर रहे हैं, ताकि फसलों में हुए नुकसान का आकलन किया जा सके।

उधर, हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि राजस्थान के ऊपर एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने से उत्तर- पश्चिमी खुश्क हवाएं चलेंगी। इससे हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील, लेकिन खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिससे बीच-बीच में हल्के बादल आने की भी संभावना है। 25 सितंबर तक मौसम ऐसे ही रहेगा।

हरियाणा में अगले 4-5 दिनों में बारिश होगी। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार, मानसून की वापसी लाइन अब फतेहाबाद तक पहुंच चुकी है, जिसके कारण अगले तीन-चार दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।

हिसार स्थित हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 20, 21 और 22 सितंबर को हरियाणा में किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं दिया गया है। सभी जिलों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इससे पहले शुक्रवार को पंचकूला में तेज बारिश हुई तो वहीं कैथल में काली घटाएं छाई रहीं

Exit mobile version