Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म…5500 पदों के लिए PMT 15 अप्रैल से संभावित, जल्द आएंगे एडमिट कार्ड

HSSC चेयरमैन Himmat Singh ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती का PMT 15 अप्रैल 2026 से शुरू होने की संभावना है। इसके साथ ही एडमिट कार्ड जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

👉 नोटिस लिंक: https://hssc.gov.in/file/ac1f23cd-9cf7-1335-819d-5748ab090003/publicNotice
👉 वेबसाइट: https://hssc.gov.in


तैयारियों में जुटा आयोग

भर्ती प्रक्रिया को लेकर आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। Panchkula के सेक्टर-3 स्थित Tau Devi Lal Stadium में PMT/PST कराने की तैयारी चल रही है। इसके लिए खेल विभाग से स्टेडियम के बास्केटबॉल और वॉलीबॉल हॉल की डिमांड की गई है।

साथ ही, लंबी अवधि तक चलने वाले टेस्ट के लिए कोच और स्टाफ की भी मांग की गई है। हाल ही में खेल विभाग के अधिकारियों और HSSC चेयरमैन के बीच बैठक भी हुई, जिसके बाद टीम ने स्टेडियम का निरीक्षण किया।


मशीनें और सुविधाएं भी होंगी तैयार

PMT के लिए हाइट और छाती मापने वाली मशीनें मंगाई जा रही हैं। आयोग विभिन्न कंपनियों से टाईअप कर रहा है।
गर्मी को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए टेंट और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।


2.70 लाख युवाओं ने किया आवेदन

इस भर्ती के लिए करीब 2.70 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 31 जनवरी 2026 थी।

Exit mobile version