Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

बेटी को डिलीवरी के लिए ले जाते समय कार को ट्राले ने ठोका- नाना बनने से पहले ही व्यक्ति की मौत, पत्नी घायल

फतेहाबाद में गुरुवार सुबह गांव झलनिया के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। बेटी की डिलीवरी के लिए फतेहाबाद आ रहे माता-पिता की गाड़ी को एक ट्राले ने टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और समधन घायल हैं। घायलों को नागरिक हॉस्पिटल में लाया गया है, जहां से मृतक नरेंद्र की पत्नी को हिसार रेफर कर दिया गया। पुलिस हादसे की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार गांव दीवाना में टेंट का काम करने वाले नरेंद्र (50) की बेटी जो कि शकरपुरा में विवाहित है, उसकी डिलीवरी होनी थी, नरेंद्र, उसकी पत्नी संतोष और सास उसे कार में जाखल ले गए। जहां से उसे एंबुलेंस में फतेहाबाद रेफर किया गया। एंबुलेंस के पीछे ही लड़की का पिता नरेंद्र, उसकी पत्नी तथा लड़की की सास कार में सवार होकर फतेहाबाद रवाना हो गए।

गांव झलनिया के पास में पहुंचे तो एंबुलेंस आगे निकल गई, जबकि नरेंद्र गाड़ी में तेल डलवाने के लिए पेट्रोल पम्प पर रुक गया। तेल डलवाने के बाद जैसे ही वह वहां से रवाना हुआ तो सामने से आ रहे एक ट्राले ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

लड़की की सास ने हिम्मत जुटाकर वहां से गुजर रहे एक कैंटर को रोका और चालक की मदद से अपने परिजनों को फोन पर सूचना दी। जिसके बाद एक अन्य एंबुलेंस लेकर परिजन मौके पर पहुंचे। तब तक नरेंद्र की सांसें चल रही थी। तीनों घायलों को एंबुलेंस में फतेहाबाद नागरिक हॉस्पिटल लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि उसकी पत्नी को गंभीर हालत के चलते हिसार रेफर किया गया।

Exit mobile version