Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

ज्योति संग दिखे ‘यात्री डॉक्टर’ ने 4 VIDEO डिलीट किए:यूट्यूबर ने कहा- मल्होत्रा मेरी सिर्फ फैन; 31 नहीं एक ही बार पाकिस्तान गया

हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी से सुर्खियों में आए ‘यात्री डॉक्टर’ यूट्यूब चैनल वाले नवांकुर चौधरी ने 24 घंटे के भीतर फिर सफाई दी है। रोहतक के रहने वाले नवांकुर ने 15 मिनट का वीडियो जारी किया। इसमें नवांकुर ने कहा कि ज्योति उसकी फ्रेंड नहीं, बल्कि सिर्फ फैन है। इसी के नाते पाकिस्तान एंबेसी में उसके साथ फोटो खिंचवाई। पाकिस्तानी जासूस होने के आरोप पर नवांकुर ने कहा कि मेरे पिता ने 20 साल सेना में सर्विस की। ताऊजी एयरफोर्स में रहे। मुझे देशभक्ति का सबूत देने की जरूरत नहीं है।

नवांकुर ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी एंबेसी की पार्टी में 500 इंडियंस थे। वह पाकिस्तान जाने वाले यूट्यूबरों को वहां बुलाते हैं। चैनल से 4 वीडियो डिलीट करने की बात पर नवांकुर ने कहा कि वह हनीमून की वीडियो थीं, बाकी ट्रैवलिंग के कोई वीडियो नहीं हटाए। नवांकुर ने यह भी कहा कि पाकिस्तानी एंबेसी की पार्टी में 500 इंडियंस थे। वह पाकिस्तान जाने वाले यूट्यूबरों को वहां बुलाते हैं। चैनल से 4 वीडियो डिलीट करने की बात पर नवांकुर ने कहा कि वह हनीमून की वीडियो थीं, बाकी ट्रैवलिंग के कोई वीडियो नहीं हटाए।

नवांकुर ने कहा- मेरा नाम नवांकुर चौधरी है। मैं रजिस्टर्ड MBBS डॉक्टर हूं। मैं यात्री डॉक्टर नाम से यूट्यूब चैनल चलाता हूं। इसी चैनल से मुझे फेम मिला। लोग मुझे इसलिए टारगेट कर रहे हैं और फेक न्यूज फैला रहे हैं, ताकि उन्हें व्यूज मिलें। मेरे खिलाफ फेक नैरेटिव चला रहे हैं। मैं अपनी इन्वेस्टिगेटिव एजेंसीज का पूरा साथ देने को तैयार हूं। कोई भी एजेंसी या पुलिस या दूसरा कोई हो, मैं जांच में सहयोग के लिए तैयार हूं।

नवांकुर ने कहा- मेरे खिलाफ कहीं भी अभी तक कोई केस दर्ज नहीं है। किसी भी जांच एजेंसी ने मुझे या मेरे पेरेंट्स को कॉन्टैक्ट नहीं किया है। न ही मेरे घर पर कोई गया है। किसी ने हमें एप्रोच नहीं किया है। इसका कारण एक ही हो सकता है कि मैं कहीं भी इन्वॉल्व नहीं हूं। मुझे बुलाना भी होता तो अब तक एजेंसी बुला लेती। अगर फ्यूचर में भी बुलाएंगे तो मैं तैयार हूं। चाहे NIA, CBI, CID या पुलिस हो और कोई भी एजेंसी हो, जितने दिन इन्वेस्टिगेशन चाहें, मैं सहयोग करने को तैयार हूं।

नवांकुर ने कहा- जितने लोग मुझे नहीं जानते, वह मेरी पोस्ट देखें, अंटार्कटिका पहुंचना मेरी बहुत बड़ी अचीवमेंट थी। अंटार्कटिका में भी मैं अपने देश का झंडा लेकर खड़ा हुआ हूं। ये तो बहुत छोटी चीज है, हमारी फैमिली 1889 से इंडियन आर्मी को सर्व कर रही है। मेरे फादर ने अपनी जिंदगी के 20 साल आर्म्ड फोर्सेज को दिए। मेरे सगे ताऊ 20 साल इंडियन एयरफोर्स में रहे। इससे ज्यादा कोई देशभक्ति साबित कर सकता है? मेरे दादाजी ने अपने दोनों बेटे इंडियन आर्म्ड फोर्सेज में भेज दिए थे।

नवांकुर ने कहा- मैंने एक चैनल देखा, उसमें कह रहे हैं कि मैं डंकी से अमेरिका गया। मेरे पास US का वैलिड वीजा है, मैं डंकी मारकर क्यों जाऊंगा? यह भी कहा गया कि मुझे इंडिया के बॉर्डर पर पूछा गया कि 2011 से 31 बार पाकिस्तान क्यों गए थे?। 31 बार मैं अलग-अलग देशों में गया हूं। पाकिस्तान सिर्फ में एक बार गया हूं। बहुत सारे लोगों का सवाल है कि मैं पाकिस्तान क्यों गया? सबसे बड़ी वजह है कि मैं दुनिया के हर देश में जा रहा हूं। 197 देशों में मुझे जाना है। 144 देशों में मैं जा चुका हूं। पाकिस्तान जाने से पहले मैं 135 देशों में जा चुका हूं।

नवांकुर ने कहा- मुझ पर 2 सवाल उठ रहे हैं, एक तुर्किए और दूसरा इंडिया के मैप वाला। मेरे घर पर एक वुडन मैप है, जो मेरे वीडियो में आया। लोगों ने कहा कि गलत मैप लगा है, लेकिन मैं बता दूं कि मेरे घर में सही मैप लगा है। उस टाइम मैंने यह कहा था कि गूगल, एपल जैसी बड़ी कंपनियां मैप गलत दिखा रही हैं तो उन पर केस करो। हमें उन कंपनियों को कहना चाहिए कि गलत मैप मत दिखाओ।दूसरी बात तुर्किए के बायकॉट को लेकर थी। मैंने सर्च किया कि कितने देश पाकिस्तान को हथियार सप्लाई करते हैं। मैं ये कहता हूं कि जब पाकिस्तान टेरेरिस्ट स्टेट घोषित हो चुका है तो दूसरे देश उसे वेपन क्यों बेच रहे हैं? मैंने उन सब देशों की लिस्ट भी डाली थी कि इन सब देशों का भी बायकॉट कर दो

इन सब देशों में भी टूरिज्म करना बंद करो। सिर्फ तुर्किए और अजरबैजान को हम टारगेट क्यों करें? मैं भी चाहता हूं कि पाकिस्तान को वेपन सप्लाई करने वाले देशों के खिलाफ इंडिया सख्त कदम उठाए। उनसे बात करे कि वह टेरेरिस्ट स्टेट को वेपन सप्लाई क्यों कर रहे हैं? ऐसे 25 देश हैं। मैं तो कहता हूं कि सभी को बायकॉट करो। मैंने तुर्किए के बायकॉट का विरोध नहीं किया।

नवांकुर ने कहा- मुझे पूछा गया कि ज्योति कौन है? ज्योति मेरी फैन थी। उन्होंने अपनी वीडियो में भी मुझसे मिलते वक्त कहा था कि यह फैन मोमेंट है। उन्होंने मेरे साथ फोटो खींची और वीडियो बनाई थी। मैंने उसे फैन की तरह ट्रीट किया था। अब मैं किसी के अंदर झांककर नहीं देख सकता कि कौन क्या है?

फैन कहीं भी फोटो खींच लेते हैं, चुपके से भी वीडियो बना लेते हैं, तो मैं उन्हें रोक नहीं सकता। अगर फोटो की बात है तो हमारे प्राइम मिनिस्टर की पाकिस्तान के प्राइम मिनिस्टर के साथ फोटो है। उनके मंत्रियों की हमारे मंत्रियों के साथ है। ऐसे फोटो पर चले तो सारे ही गुनहगार हो जाएंगे। उस दिन से पहले मैं कभी ज्योति को नहीं जानता था। मेरी उससे कभी मुलाकात नहीं हुई। उस दिन भी आधे–पौने घंटे यूट्यूब से जुड़ी बातें ही हुई थीं।

नवांकुर ने कहा- मैं पाकिस्तान हाई कमीशन क्यों गया था, जितने भी यूट्यूबर पाकिस्तान विजिट करके आते हैं, पाकिस्तान एंबेसी उन्हें बुलाती है। मैं अकेला नहीं था। वहां 700–800 लोगों की गैदरिंग थी। उसमें से 500 लोग इंडिया से थे। 50–60 दूसरे देशों के डिप्लोमैट्स थे। मेरे साथ फोटो में एक सरदार जी दिख रहे हैं, वह भी यूट्यूबर थे।मैं कोई स्पेशल डिनर करने के लिए नहीं गया था। मुझे स्पेशल नहीं बुलाया गया था। पाकिस्तान हर साल हजारों लोग जाते हैं। हिंदू और सिख जत्था जाता है। उनके ऑर्गेनाइजर्स को भी पाकिस्तान इनवाइट करता था। मैं यूट्यूबर हूं, इसलिए हाईलाइट हो रहा हूं।

जिन–जिन पर पुलिस को शक था, उन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुझ पर शक नहीं था तो मुझे गिरफ्तार नहीं किया गया है। मुझ पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नवांकुर ने कहा- मुझसे पूछ रहे हैं कि मैंने वीडियो क्यों डिलीट की। मैंने सिर्फ 4 वीडियो डिलीट की हैं, वह सिर्फ हनीमून की वीडियो हैं। उसमें मेरी पत्नी थी, मुझे इस टाइम वह वीडियो वहां नहीं चाहिए थी। मेरी जो पाकिस्तान से जुड़ी वीडियो और रील हैं, वह सारी आज भी मेरे यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर मौजूद हैं। मैं इसलिए उन्हें डिलीट नहीं कर रहा कि फिर कहा जाएगा कि उसमें कुछ न कुछ गलत था। मेरी 800 वीडियो अभी भी चैनल पर हैं।

नवांकुर ने कहा- मैं पाकिस्तान गया ही क्यों, हमारी खुद की सरकार ने पाकिस्तान सरकार के साथ मिलकर करतारपुर कॉरिडोर इंडियंस की विजिट के लिए खोला है। वहां हजारों यूट्यूबर और लाखों की तादाद में लोग गए थे। लोगों ने गुरुद्वारा विजिट किया। वहां पाकिस्तानियों के साथ भी फोटो खिंचवाईं गई। अगर एक फोटो से ऐसे होता है तो सबके ऊपर जांच बैठनी चाहिए। सरकार ने ही अटारी-वाघा बॉर्डर भी ओपन रखा था।

Exit mobile version