आर्य नगर थाना पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार ने बताया कि वह राम नगर जगदीश कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल में बतौर अकाउंटेंट कार्यरत है। 8 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े 8 बजे स्कूल के फोन नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह अपने बच्चों की ऑनलाइन फीस जमा करवाना चाहता है तो उसे स्कूल का अकाउंट नंबर बताया जाए। उक्त व्यक्ति की बात स्कूल के अकाउंटेंट अनिल से करवाई गई, जिसने स्कूल का अकाउंट नंबर बता दिया।
कुछ ही देर बाद उस व्यक्ति की फिर से कॉल आई और कहा कि इस खाते में रुपए नहीं जा रहे हैं। उसे कोई फोन पे या गूगल पे का नंबर दिया जाए। इसके बाद अनिल ने स्कूल के बैंक अकाउंट से जुड़ा अपना वह नंबर दे दिया, जो उसके पर्सनल अकाउंट में भी अटैच है। इसके बाद उस व्यक्ति ने 1 रुपया भेज कर अनिल को कहा कि वह चेक करे कि रुपए आ गए हैं। इसके लिए वह ओके पर क्लिक कर दें। जैसे ही अनिल ने ओके पर क्लिक किया तो उसके पर्सनल खाते से 10 हजार 400 रुपए डेबिट हो गए।
अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में मुकेश कुमार ने बताया कि पंचवटी कॉलोनी का रहने वाला है। वह पेशे से इलेक्ट्रिशियन है। 10 दिसंबर की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक फोन आया, जिसने खुद को बैंक अधिकारी बताया। इसके बाद उसने कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर कई तरह के टैक्स लगे हुए हैं। ये सभी टैक्स हट जाएंगे। इसके लिए वह जैसा कहे, वैसा करे। करीब 20 मिनट तक बातचीत की और खाते से दो बार में कुल 2 लाख 2 हजार 596 रुपए निकाल लिए।
