Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

लाखनमाजरा में घर के बाहर खड़े कैंटर पर चोर ने किया हाथ साफ़- पार्क करके सोया चालक, रात 2 बजे देखा तो कैंटर गायब

हरियाणा के रोहतक जिले में चोर एक गांव से कैंटर को चोरी कर ले गए। कैंटर चालक ने उसे गांव में गली में खड़ा किया था। रात दो बजे कैंटर को चैक करने आया तो वह गायब मिला। पीड़ित चालक ने थाना लाखन माजरा में कैंटर चोरी का केस दर्ज कराया है। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

रोहतक के लाखन माजरा के आशीष ने पुलिस को बताया है कि वह कैंटर चलाता है। गुरुवार शाम उसे गांव में एक ग्रामीण के मकान के सामने खड़ा कर दिया। इसके बाद वह घर पर जाकर सो गया। रात को 2 बजे मौके पर आकर देखा तो वहां कैंटर नहीं मिला। मामले की सूचना तुरंत 112 डायल नंबर पर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश तो शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा है।

शिकायतकर्ता आशीष ने बताया कि उनके कैंटर को चोरी कराने में किसी ग्रामीण का भी हाथ हो सकता है। पुलिस ने कई लोगों से जानकारी ली है। कैंटर चोरी होने से उनका लाखों का नुकसान हुआ है। पुलिस का कहना है कि तलाश जारी है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करके कैंटर बरामद किया जाएगा।

Exit mobile version