Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस की साइबर क्राइम थाना की टीम ने रंग पेंट करवाने मंगवाने के नाम पर 3 लाख से ज़्यादा की धोखाधड़ी की वारदात में शामिल रहे दो आरोपी किये गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की साइबर क्राइम थाना की टीम ने रंग पेंट करवाने मंगवाने के नाम पर 3 लाख से ज़्यादा की धोखाधड़ी की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपी अभिषेक को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। आरोपी भाटी को अदालत के आदेश पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।

      प्रभारी थाना साईबर क्राईम रोहतक निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि क्रपाल नगर रोहतक निवासी मनीष ने शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर धारा 420 भा.द.स के तहत अभियोग अंकित कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मनीष की रंग पेंट की दुकान है। दिनांक 10.11.2022 को मनीष के पास फोन आया और युवक ने कहा कि उसे रंग पेंट लेना है उसके लिए उसे 20 लीटर की बाल्टियो की ज़रूरत है। युवक ने कहा कि उनका अकाउंट उससे बात करेगा। मनीष को युवक ने कहा कि वह एस्टिमेट बता दे। उसी दिन मनीष के पास कुलदीप नामक युवक का फोन आया जिसने कहा कि डिफेनंस मे अकाउंट है। युवक ने मनीष के पास अपने खाता नम्बर भेज दिया। कुलदीप ने मनीष का कहा कि वे उसके खाते मे 5 रुपये भेज दे वे उसके खाते मे 10 रुपये वापिस भेज देगे। कुलदीप ने कहा कि वह पहले डेबिट कराते है उसके बाद क्रेडिट करते है। दिनांक 11.11.2022 को युवक ने मनीष के खाते से 50 हजार रुपये डलवाए। युवक मनीष को खाते में दिक़्क़त बताकर पैसे ना आने का बोलकर बार बार कुल 3,19,195/- रुपये मनीष के खाते से ट्रांसफ़र करवा लिए। युवक मनीष को कल की पेमेंट वापिस करने का बोलकर फोन उठाना बंद कर दिया। 

      मामलें की जांच साइबर क्राइम थाना द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 07.06.2023 को स.उप.नि. राजेश के नेतृत्व मे आरोपी अजय भाटी पुत्र भीकम भाटी वासी आदर्श नगर बल्लभगढ़ फरीदाबाद व अभिषेक भदौरिया पुत्र सतेंद्र भदौरिया वासी बिजौला थाना सुरपुरा जिला भिंड मध्यप्रदेश हाल किरायेदार आदर्श कॉलोनी बल्लबगढ़ फरीदाबाद को गिरफ़्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-

1. अजय भाटी पुत्र भीकम भाटी वासी आदर्श नगर बल्लभगढ़ फरीदाबाद 

2. अभिषेक भदौरिया पुत्र सतेंद्र भदौरिया वासी बिजौला थाना सुरपुरा जिला भिंड मध्यप्रदेश हाल किरायेदार आदर्श कॉलोनी बल्लबगढ़ फरीदाबाद

रजिस्ट्रड केसः-

अभियोग संख्या 59 दिनांक 18.11.2022 धारा 420 भा.द.स. थाना साइबर क्राइम रोहतक

Exit mobile version