रोहतक पुलिस की साइबर क्राइम थाना की टीम ने धोखाधड़ी कर क्रेडिट कार्ड से पैसे हड़पने की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को आज पेश अदालत कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना साईबर क्राईम रोहतक निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि रामचन्द्र निवासी महम ने थाना में शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर अभियोग संख्या 54/2022 अंकित कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रामचन्द्र के पास एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड है। दिनांक 11.10.2022 को उसके मोबाइल फोन पर फोन आया कि आपके क्रेडिट कार्ड पर 19000 रिडीम प्वाईंट है जो आपके बैंक खाता में आ सकते है। जिसके बारे में क्रेडिट कार्ड के संबंध में डिटेल मांगी गई। रामचन्द्र के क्रेडिट कार्ड से अलग-2 बार में करीब 1 लाख 11 हजार रुपये धोखाधड़ी से चले गए।
मामलें की जांच मुख्य सिपाही नवीन द्वारा अमल में लाई गई। दौराने जांच दिनांक 22.03.2023 को आरोपी सन्टु कुमार झा निवासी गांव फुलप्रास जिला मधुबनी बिहार हाल नांगलोई दिल्ली व शिवकांत मिश्रा निवासी सुलतानपुर उत्तर प्रदेश हाल सोनिया विहार दिल्ली को गिरफ्तार किया गया जो बाद पुलिस रिमांड आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल में बन्द कराया गया है। आरोपी अमन सिंह निवासी गांव बगमरवा बजार, अयोध्या उत्तर प्रदेश हाल सोनिया विहार दिल्ली को दिनांक 10.04.2023 को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल रहे दो आरोपी अभी फरार चल रहे है जिन्हे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।
जांच में सामने आया कि आरोपी बैंकों से डिटेल चुराकर लोगों के पास फोन करते है। उसके बाद प्रलोभन देकर उनकी निजी जानकारी हासिल करते है तथा ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते है। आरोपी अन्य युवकों को प्रलोभन देकर उनके बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करते है। खाता धारकों को कमीशन देते है।
गिरफ्तार आरोपीः-
अमन सिंह निवासी गांव बगमरवा बाजार, अयोध्या उत्तर प्रदेश हाल सोनिया विहार दिल्ली
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 54 दिनांक 12.10.2022 धारा 420/109/34 भा.द.स थाना साइबर क्राइम रोहतक।
