रोहतक पुलिस की सीआईए-1 स्टाफ टीम नें भालोठ रोड, किलोई स्थित पट्रोल पंप पर हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पैट्रोल पंप के सेल्समैन के साथ मिलकर आरोपियों ने लूट की योजना बनाई थी। वारदात में शामिल रहे आरोपी मन्दीप को देसी पिस्तौल (कट्टा) सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आज पेश अदालत कर दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। वारदात में शामिल रहे अन्य 4 युवकों को कल पेश अदालत किया जाएगा। मामलें की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ उप.नि. अनेश कुमार ने बताया कि दिनांक 23.08.2022 को स.उप.नि. विनोद दलाल के नेतृत्व में सीआईए-1 स्टाफ की टीम अपराध की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए गांव किलोई मे स्थित शिव बास्केट बाल एकडेमी के पास गश्त में मौजूद थी। जांच के दौरान गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए रिठाल मोड गांव किलोई की तरफ से पैदल आ रहे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। पुछताछ पर युवक की पहचान मन्दीप उर्फ मैढक पुत्र सत्यवान निवासी गांव किलोई के रूप में हई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल (कट्टा) बरामद हुआ है। युवक के खिलाफ थाना सदर मे अभियोग संख्या 318/2022 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर दिनांक 19.08.2022 को रात करीब 10.15 बजे भालोठ रोड किलोई पर स्थित हुड्डा किसान सेवा केन्द्र पैट्रोल पंप से सैल्समैन से पिस्तौल के बल पर करीब 20 हजार रुपये लूटने की वारदात को अंजाम दिया है। जिस संदर्भ में आरोपियो के खिलाफ थाना सदर मे अभियोग संख्या 312/2022 अंकित है। दौराने जांच दिनांक 24.08.2022 को सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने छापेमारी करते हुए वारदात मे शामिल रहे आरोपी अमित उर्फ बाबर पुत्र राजकुमार, अनुज उर्फ जहरी पुत्र बिजेंद्र, दीपक उर्फ छोटु पुत्र हरिओम व रवि उर्फ राबिया पुत्र सुरेश निवासीगण गांव किलोई को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

सीआईए-1 प्रभारी ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी अमित व अनुज का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। आरोपी अमित के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या का प्रयास, स्नैचिंग व शस्त्र अधिनियम के 5 मामले रोहतक व झज्जर में दर्ज है। आरोपी अनुज के खिलाफ भी दुष्कर्म व स्नैचिंग के दो मामले रोहतक में दर्ज है।

दिनांक 19.08.2022 को मंदीप उर्फ मेढक, अमित उर्फ मिता, अनुज उर्फ जहरी व रवि ने रात करीब साढे 8 बजे गांव किलोई के जोहड पर बैठकर शराब का सेवन किया। इस दौरान आरोपियों ने दीपक सेल्समैन के साथ वाट्सअप के माध्यम से कॉल करके पैट्रोल पंप लूटने का प्लान बनाया। दीपक ने चारों को बताया कि पैट्रोल पंप पर कैश मौजूद है। मंदीप ने अमित को देसी पिस्तोल व कारतूस दिया। अमित, अनुज व रवि मोटरसाईकिल पर सवार होकर पैट्रोल पंप पर पहुंचे तथा लूट की वारदात को अंजाम दिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!