रोहतक पुलिस की थाना सांपला पुलिस चौकी की टीम ने युवक की पहचान कर उसके 48,400/- रुपये लौटाये है। प्रभारी थाना सांपला निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 08.11.2025 को पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि एचडीएफसी बैंक एटीएम मशीन मे युवक जल्दबाजी मे रुपये जमा करके चला गया जो मशीन मे जमा नही हुये और मशीन मे लगे बॉक्स मे आ गिरे। पुलिस टीम ने सुचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुँची। रुपयो की गिनती करने पर कुल 48,400/- रुपये हुये। उक्त राशी को अमानत के तौर पर पुलिस चौकी सांपला मे पुलिस टीम द्वारा एटीएम मशीन के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली गई। सीसीटीवी फुटेज से असल मालिक की पहचान की गई। पुलिस चौकी सांपला की टीम ने ईमानदारी का परिचय देते हुये दिनांक 10.11.2025 को असल मालिक को 48,400/- रुपये लौटाये है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!