Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में सरकारी स्कूल के बच्चों की थाली का बदलेगा स्वाद, सरकार मिड-डे मील के लिए देगी ज्यादा पैसा

हरियाणा (Haryana News) के सरकारी स्कूलों को अब बच्चों का मिड-डे मील (मध्याह्न भोजन) पकाने के लिए ज्यादा पैसा मिलेगा। पांचवीं कक्षा तक के लिए मिड-डे मील की राशि प्रति छात्र प्रतिदिन 6.19 रुपये से बढ़ाकर 6.78 रुपये कर दी गई है।

इसी तरह आठवीं तक के लिए मिड-डे मील राशि को प्रति छात्र 9.29 रुपये से बढ़ाकर 10.17 रुपये किया गया है। बढ़ी हुई दरें एक मई से लागू होंगी। सरकारी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत बच्चों को दोपहर का भोजन दिया जाता है।

ज्ञात हो कि इस योजना के तहत मिड-डे मील बनाने के लिए खाद्यान्न अलग से उपलब्ध कराए जाते हैं। कुकिंग कास्ट की राशि में ईंधन, सब्जी, तेल, मसाला, नमक आदि का खर्च सम्मिलित होता है।

Exit mobile version