पुलिस लाईन मे आज जिला स्तरीय कल्याण गोष्ठी का आयोजन किया गया। कल्याण गोष्ठी पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग के नेतृत्व में आयोजित की गई। गोष्ठी में जिला रोहतक में तैनात सभी राजपत्रित अधिकारी, प्रभारी थाना/चौकी, कार्यालय पुलिस अधीक्षक के शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारियों व जवानों ने हिस्सा लिया है। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ने जवानों के कल्याणकारी कार्यों व सुविधाओं बारे विचार-विमर्श किया गया तथा सामुहिक समस्याओं को सुना गया तथा मौके पर निपटारा करते हुए संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने जवानो को संबोधित करते हुए कहा कि रोहतक पुलिस द्वारा अपने जवानो के कल्याण के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है जिनका लाभ जवान उठा रहे है। थाने से आए हुए जवानो की समस्याएं सुनी व कई समस्याओ का मौक पर निदान किया गया। अन्य समस्याओ के समाधान बारे अधिकारियो को दिशा-निर्देश दिए गये। उन्होंने कहा कि जवानो को किसी भी प्रकार की समस्या है तो वे सीधे उनका कार्यालय में आकर उनसे मिल सकते है। जवान की हर समस्या का हर संभव निदान करने का प्रयास किया जाएगा।
आगे उन्होने कहा कि हर थाना मे केयरटेकर लगेगा। जो टीएसआई के नेतृत्व मे थाना से संबंधित सफाई, पानी, सामान की आवश्यकता आदि सभी कार्य करने की जिम्मेदारी होगी। हर थाना मे वॉटर कूलर लगेगे। जिन थानो मे पहले से है या किसी तकनीकी कारण के चलते खराब है तो उनको रिपेयर किया जायेगा। हर थाने मे ठंडे पानी की सुविधा होगी। इसके अलावा हर थाने मे जवानो के लिए बने विश्राम गृह मे कूलर मे लगाये जायेगे। थाने मे रखे जनेरटरो को रिपेयर कर काम के लिए प्रयोग करे। पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि थानो व ऑफिस मे रखे कंडम सामान को जल्द ही बदला जायेगा व नये फर्नीचर की खरीद की जायेगी। पुलिस लाइन के फैमिली क्र्वाटरो में रहने वाले जवानों की बनाई गई है आरडब्ल्यूए (रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) जिसे रजिस्टर्ड भी कराया गया है। पुलिस लाइन के रियाशी इलाका में किए जाने वाले कार्य आरडब्ल्यूए के माध्यम से होंगे।
उन्होने कहा कि रोहतक पुलिस द्वारा जवानों के स्वास्थ्य के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाते है। रोहतक पुलिस द्वारा प्रत्येक कर्मचारी का हैल्थ कार्ड बनाया गया है जिसके तहत प्रत्येक जवान की 6 महीने में एक बार स्वास्थ्य जांच अवश्य कराई जाएगी। जवान स्वस्थ्य होगा तो उसकी कार्यशैली व कार्य कुशलता बढ़ेगी जिससे वह ओर बेहतर ढ़ंग से समाज की सेवा कर सकता है।
गोष्ठी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेधा भूषण, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय डॉ रविन्द्र सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे है।

