Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पुलिस अधीक्षक ने सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 पुलिस अधिकारियों/जवानो को किया सम्मानित

पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रोहतक मे सराहनीय व उत्कृष्ट कार्य करने वाले वाले पुलिस अधिकारियों/जवानो को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेधा भूषण भी मौजूद रही। उन्होंने बताया कि अति वांछित अपराधी हिमांशु उर्फ़ भाउ के ठिकानो पर दिल्ली में छापेमारी करने वाली टीम को सम्मानित किया गया है।

महिला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमिला के नेतृत्व में टीम द्वारा दिल्ली में हिमांशु उर्फ़ भाऊ की बहन के घर से भारी मात्रा में कैश, सिम कार्ड, कारतूस, शराब व अन्य सामान बरामद किया था। अपनी ड्यूटी को कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी से अपना कार्य करने वाले रोहतक पुलिस के 22 पुलिस अधिकारियों/जवानो को सम्मानित किया है।

सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारी/जवान महिला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमिला, प्रभारी चौकी सिटी सांपला स.उप.नि. सन्नी, सांपला थाना में तैनात उप.नि. सुरेन्द्र, उप.नि कृष्ण, स.उप.नि. बिजेंद्र, सीआईए स्टाफ-2 में तैनात स.उप.नि. अमित, मुख्य सिपाही जसबीर, साइबर सेल में तैनात मुख्य सिपाही नवीन, मुख्य सिपाही अमित, सिपाही अजमेर, सिपाही इन्द्रजीत, सिपाही सुखदीप, सिपाही अमित, मुख्य सिपाही सुनीता, मुख्य सिपाही नीलम, मुख्य सिपाही पिंकी, मुख्य सिपाही मनीता, सिपाही निर्मला, एसपीओ प्रवीण, एसपीओ प्रदीप, एसपीओ पवन व एसपीओ ओमेन्द्र को प्रशांसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस के सभी जवानों को कर्तव्य निष्ठा, ईमानदारी व बहादुरी से अपना कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सराहनीय कार्य करने वाले जवानों को भविष्य में भी सम्मानित किया जाता रहेंगा।

Exit mobile version