रोहतक में दिनांक 3 व 4 दिसम्बर 2022 को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा पात्रता परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा को लेकर रोहतक पुलिस द्वारा कानून एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएगे। पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना ने आज राजपत्रित अधिकारियों, प्रभारी थाना व प्रभारी ट्रैफिक के साथ बैठक कर कानून एवं यातायात व्यवस्था बारे विचार-विमर्श किया है तथा संबंधित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री कृष्ण कुमार लोहचब, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महम श्री हेमेन्द्र कुमार मीना, उप पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुंडू व संबंधित प्रभारी थाना मौजूद रहे है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिला रोहतक मे एचटेट (हरियाणा शिक्षक पात्रता) परीक्षा के लिए 24 बिल्डिंगो को चुना गया है जिनमे 29 परीक्षा सेन्टर बनाए गए है। सभी परीक्षा केंद्रों पर व बाहरी सुरक्षा के लिए उचित संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगा। महिला पुलिस भी सभी केन्द्रो पर तैनात रहेंगी। परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए जाएगे। अराजपत्रित स्तर के अधिकारी को परीक्षा केन्द्र की सुरक्षा का जिम्मा सौंपा गया है। सभी परीक्षार्थियों को चैकिंग होने के बाद ही परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश करने दिया जाएगा। शहर व आऊटर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रभारी थाना व ट्रैफिक प्रभारी गस्त में रहेंगे। शहर में जाम की स्थिति न बने इसके लिए परीक्षा केन्द्रो के आस-पास भी ट्रैफिक ड्यूटियां लगाई गई है। सभी परीक्षा केन्द्रों के आस पास अस्थाई पार्किंग बनाई गई है जहां पर परीक्षार्थी अपने वाहन खड़े कर सकते है। संबंधित राजपत्रित अधिकारी भी परीक्षा केन्द्रों को दौरा करेंगे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी थाना प्रभारी को आदेश दिए है कि वे अपने-2 एरिया मे स्थित होटल, धर्मशाला, सराये आदि स्थानो की चैकिंग करेगे व सर्चिंग कॉम्बिंग अभियान चलाए ताकि परीक्षा के दौरान कोई अराजकता का माहैल ना बने व परीक्षा शांति पूर्ण रुप से सम्पन्न हो सके। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार का बाहरी हस्तक्षेप नही होने दिया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा 144 द.प्र.स. के तहत आदेश जारी किए गए है उल्लंघन करने वालो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

