रोहतक के MDU में शूटिंग रेंज पिस्टल से खुद को गोली मारने वाले खिलाड़ी सुमित बुधवार की बुधवार को मौत हो गई। सिर से गोली निकालने के लिए डॉक्टर ऑपरेशन की तैयारी कर रहे थे। लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर पीजीआई पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को परिजन अपने साथ ले गए और अंतिम लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने बताया कि उसका स्वभाव मिलनसार था। सुमित तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई एयरफोर्स में है। जबकि वह शूटिंग की गोहाना में तैयारी कर रहा था। दूसरे दिन भी परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके। सुमित ने अचानक आत्महत्या क्यों की इसका जवाब किसी के पास नहीं।
गांव छिछड़ना निवासी 25 वर्षीय सुमित कुमार ने गोली मारने से पहले पेपर दिया और वे अपने चाचा अजीत से जाकर मिले। अजीत की एमडीयू में कैंटीन है। वे कैंटीन में गए और चाचा अजीत को खुश होकर बताया कि उनका पेपर अच्छा हुआ है। सुमित वहां से चले गए और कुछ समय के बाद इतिहास विभाग के छात्र को खुद गोली मारने की सूचना मिली। चाचा ने जाकर देखा तो सुमित खून में लथपथ पड़ा हुआ था। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।
सुमित कॉलेज जाने से पहले और कॉलेज से आने के बाद रोजाना गोहाना के सेक्टर-7 स्थित शूटिंग अकादमी में तैयारी करता था। वे 10 मीटर, 20 मीटर व 50 मीटर की शूटिंग की तैयारी करता था। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक भी जीते हैं। 26 दिसंबर को दिल्ली में उनकी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता भी थी।

