Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

लगातार 3 जनवरी से आज भी रोहतक में जारी रहा पटवारियों और कानूनगो का धरना, संघ के प्रधान ने कहा 19 जनवरी को सर्व कर्मचारी संघ प्रदेश के सभी जिला में सभी उपायुक्तिओ के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा को ज्ञापन सौंपकर सरकार को चेतावनी देंगे

दी पटवार एवम् कानूनगो एसोसिएशन आज लगातार 3 जनवरी से राज्य कार्यकारणी के आह्वान अनुसार धरना प्रदर्शन पर धरने के पांचवे चरण के पहले दिन भी धरना सथल पर डटे रहे आज धरना पर सबसे पहले कपिल कंबोज पटवारी की अचानक प्रभु के चरणों मे विलीन होने के कारण मौन रखकर शुरुवात की आज प्रदेश सर्व कर्मचारी संघ के प्रधान धर्मवीर फोगाट ने कहा कि कल दिनाक 19 जनवरी को सर्व कर्मचारी संघ प्रदेश के सभी जिला में सभी उपायुक्तिओ के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा को ज्ञापन सौंपकर सरकार को चेतावनी देंगे कि सरकार जल्द से जल्द पटवारी और कानूनगो की समस्याओं का समाधान नहीं करती हैं तो पूरे प्रदेश में सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर सरकार को हिलाने का काम करेगी अन्य संगठनों ने भी समर्थन दिया

पटवारियों की धरने से सरकार के व आमजन के कार्यों में दिक्कत आ रही हैं जिस कारण आमजन की परेसानिया अब दिन प्रतिदिन और बढ़ रहीं है जिसकी जिम्मेदारी सरकार स्वयं हैं । इस मौका पर जिला के सभी पटवारी व कानूनगो नंबरदार मौजूद रहे ।धरना प्रदर्शन के चलते तहसील में सारे काम ठप हो गए है भूमि से जुड़े कार्य व डॉमिशियल इनकॉम सर्टिफिकेट के कार्य ठप हो गए है आज तहसील कार्यालय में आमजन बहुत परेशान रहा रजिस्ट्री कार्य बहुत धीमा होने से राजस्व कोश में काफी हानि हुई जिसकी जिमेदार सरकार स्वयं हाेगी अगर सरकार हमारी जायज मांगों को नही मानती तो सरकार को इसका बहुत खामियाजा भुगतना पड़ रहा है और यह सांकेतिक धरना राज्य कार्यकर्णी के आदेशों के अनुसार आगे भी बढ़ा सकता ह इस मौके पर समस्त जिला भर से सभी पटवारी और कानूनगो धरना सथल पर पुरजोर डटे रहे

Exit mobile version