Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

CM मनोहर लाल का दुबई यात्रा के दौरान पासपोर्ट भूलने का किस्सा खूब चर्चा में

हरियाणा CM मनोहर लाल का दुबई यात्रा के दौरान पासपोर्ट भूलने का किस्सा खूब चर्चा में रहा। अब इस पर CM ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि दुबई यात्रा पर मेरे साथ 4 लोग गए थे। पहले मेरी टिकट बिजनेस क्लास की थी। बाद में रद्द होने पर इकोनॉमी क्लास में की गई।

मैंने दो घंटे देरी से 3:50 घंटे का सफर किया। इससे कुछ मेरे अपने और कुछ विरोधी लोग हैरान हैं कि हरियाणा का CM भी इकोनॉमी क्लास में सफर करता है। CM ने कहा कि मेरी इस भूल पर कई तरह की चर्चाएं मीडिया में रहीं, उन्हें सुनकर, पढ़कर मजा बहुत आया।

CM मनोहर लाल के साथ दुबई यात्रा पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह यादव भी शारजाह सफारी पार्क देखने गए थे। यह पार्क लगभग 2000 एकड़ में फैला है। यहां अफ्रीकन जानवरों को रखा गया है। CM ने पार्क की तारीफ करते हुए कहा कि जहां रेत ही रेत थी, वहां जानवरों के लिए अच्छा काम किया गया है। CM इसी की तर्ज पर गुरुग्राम और नूंह में सफारी पार्क बनाना चाहते हैं।

हरियाणा का यह वर्ल्ड का सबसे बड़ा सफारी पार्क होगा। इसका एरिया 10 हजार एकड़ में होगा। CM मनोहर लाल शारजाह (दुबई) के जंगल सफारी के दौरे के बाद इसकी घोषणा कर चुके हैं। CM ने कहा कि हरियाणा को पर्यटन हब के रूप में डेवलप करने की दिशा में सफारी पार्क एक महत्वपूर्ण परियोजना साबित होगी।

एक बड़ा हर्पेटेरियम, एवियरी, बर्ड पार्क, बिग कैट्स के 4 जोन, शाकाहारी जानवरों के लिए एक बड़ा क्षेत्र, विदेशी पशु पक्षियों के लिए एक क्षेत्र, एक अंडरवाटर वर्ल्ड, नेचर ट्रेल्स, विजिटर, टूरिज्म जोन, बॉटनिकल गार्डन, बायोमेस, इक्वाटोरियल, ट्रॉपिकल, कोस्टल, डेजर्ट सफारी पार्क का हिस्सा होंगे।

CM मनोहर लाल ने कहा कि गुरुग्राम और नूंह में सफारी पार्क बनने से अरावली पर्वत श्रृंखला को संरक्षित करने में काफी मदद मिलेगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के साथ-साथ आसपास के गांवों में ग्रामीणों को होम स्टे पॉलिसी के तहत भी काफी लाभ होगा।

Exit mobile version