रोहतक पुलिस की स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने युवक को अवैध हथियारो सहित गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी से एक देसी पिस्तौल व रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है।
प्रभारी स्पेशल डिटेक्टिव स्टाफ निरिक्षक नवीन जाखड ने बताया कि मुख्य सिपाही नवीन के नेतृत्व मे पुलिस टीम बेरी सांपला रोड के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुये आईटीआई फ्लाई ओवर के नीचे खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान प्रिन्स पुत्र देवेन्द्र निवासी सापंला के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देसी पिस्तौल, व 01 रौंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सापंला मे अभियोग संख्या 94/2026 अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।
प्रारम्भिक जांच मे सामने आया कि मार्च 2026 मे आरोपी ने बागपत (उतर प्रदेश) मे हत्या की वारदात को अन्जाम दिया था जिस सन्दर्भ मे थाना दोघट बागपत मे अभियोग संख्या 64/2026 अंकित है। जिसमे आरोपी फरार चल रहा है। उतर प्रदेश पुलिस द्वारा आरोपी पर 25 हजार रुपये इनाम घोषित है ।
