Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कांग्रेस प्रदेश महासचिव के बेटे ने किया सुसाइड:सोनीपत में रात तक मां के चुनावी बैनर लगाए, फिर फंदे पर लटका; 2 बेटियां का पिता था

हरियाणा के सोनीपत में कांग्रेस महिला विंग की प्रदेश महासचिव संतोष कादियान के 32 वर्षीय बेटे नवीन ने घर में सुसाइड कर लिया। शव फंदे पर लटका मिला। संतोष कादियान सोनीपत नगर निगम में वार्ड-5 से पार्षद का चुनाव लड़ रही हैं। नवीन ही मां का चुनाव प्रचार संभाल रहा था। उसने बुधवार रात तक मां के प्रचार पोस्टर लगवाए। परिजनों के मुताबिक नवीन ने जब यह कदम उठाया, उस वक्त संतोष खाना खाने गईं थी।

बेटे का शव फंदे पर लटका देख परिवार के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस के अुनसार, शुरुआती जांच में सामने आया हे कि नवीन को डायबिटीज थी। ढाई माह पहले उसकी नौकरी छूट गई थी। वह दो बेटियों का पिता भी था।

बता दें कि संतोष कादियान कांग्रेस का टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय मैदान में उतरी हैं।10 मई को वोट डाले जाएंगे

चुनावी माहौल के बीच संतोष कादियान के परिवार में अचानक हुई इस घटना ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। बेटे की मौत पर संतोष कादियान बेहद दुखी हैं। उन्होंने बताया कि घर में किसी प्रकार का कोई झगड़ा या विवाद नहीं था। बेटे का यह कदम बेहद गलत है और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उसने ऐसा क्यों किया। उन्होंने बेटे के इस फैसले पर गहरा दुख जताया।

उधर, इस घटना के बाद आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। नाते-रिश्तेदारों के अलावा सामाजिक और राजनीति से जुड़े लोगों ने उनके घर पहुंच कर दुख जताया।

इस मामले में थाना प्रभारी का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है। आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। बीमारी, नौकरी छूटने के अलावा अन्य कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।

Exit mobile version