Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक मे नहीं थम रहे चोरी के सिलसिले, चोरों ने बनाया बंद घर को बनाया निशाना, रिश्तेदारी मे गया था परिवार ताला तोड़ चोरी कर हुए फरार

रोहतक के गांव गुढ़ाण निवासी रामनिवास ने कलानौर थाना पुलिस में चोरी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह मेहनत मजदूरी करता है। जिसने अपने घर की मरम्मत के लिए रुपए इकट्‌ठे किए हुए थे। जो किसी अज्ञात व्यक्ति ने रात को घर से चोरी कर लिए। वारदात उस समय हुई जब वे किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे। पीछे से घर बंद था और चोर ने इस वारदात को अंजाम दिया।

रामनिवास ने बताया कि उसने अपने मकान की मरम्मत के लि 91 हजार रुपए इकट्‌ठे किए हुए थे। वे 12 मई को अपनी रिश्तेदारी में चले गए। इस दौरान घर बंद था। 13 मई को वापस घर लौटे। तो उन्होंने देखा कि घर में रखी अलमारी व बेड का ताला टूटा हुआ है।

जब अंदर जाकर चेक किया तो पाया कि बेड में रखे 42 हजार रुपए व अलमारी में रखे 49 हजार रुपए चोरी हुए मिले। इसके बाद उन्होंने 20 मई को इस चोरी की शिकायत थाने में दी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version