Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में लोन के नाम पर 27375/- रुपये की ठगी करने का मामला में शामिल रहा दूसरा आरोपी गिरफ्तार


रोहतक पुलिस की टीम ने लोन के नाम पर हुई 27375/- रुपये की ठगी की वारदात मे शामिल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
प्रभारी थाना अर्बन एस्टेट निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि सेक्टर-2, रोहतक निवासी अरुण की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रांरभिक जांच मे सामने आया कि दिनांक 14.10.2024 को अरुण के पिता सुरेन्द्र के पास अज्ञात नम्बर से कॉल आया कि आपके बेटे ने 25 हजार रुपये का लोन ले रखा है जिसमे आप (सुरेन्द्र) को गारंटर बना रखा है। युवक ने सुरेन्द्र को लोन भरने बारे कहा। दिनांक 16.10.2024 को अरुण घर पर आया तो युवक ने अरण को डरा धमका कर 27375 रुपये ट्रांसफर करवा लिये।
मामले की जांच स.उप.नि. विकास द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 18.04.2025 को आरोपी राजकुमार पुत्र शीशपाल निवासी साउथ, दिल्ली को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह में शामिल रहे आरोपी मंयक को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपीः-
राजकुमार पुत्र शीशपाल निवासी साउथ, दिल्ली
रजिस्ट्रड केसः-
अभियोग संख्या 362 दिनांक 17.10.2024 धारा 318(4) बीएनएस थाना अर्बन एस्टेट

Exit mobile version