Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस विधायकों के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में रोहतक कांग्रेस ने किया जोरदार रोष प्रदर्शन

आज विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी एवं कांग्रेस के विधायकों के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार, धक्कामुक्की तथा पुलिस कार्रवाई के विरोध में रोहतक कांग्रेस शहरी प्रधान श्री कुलदीप केडी एवं ग्रामीण प्रधान श्री बलवान सिंह रंगा के संयुक्त नेतृत्व में जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है और जनप्रतिनिधियों को जनता की आवाज़ उठाने का पूरा अधिकार है। लेकिन आज जिस प्रकार नेता प्रतिपक्ष श्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी के साथ पुलिस द्वारा कथित तौर पर बदसलूकी की गई तथा उनके ऊपर हाथ उठाने का प्रयास किया गया, वह बेहद निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हमारे युवा विधायकों के साथ भी धक्कामुक्की की गई तथा उन्हें विधानसभा से बाहर निकाला गया। इसके साथ ही कांग्रेस के 8 विधायकों—इंदुराज नरवाल (बरोदा), विकास सहारण, देवेंद्र हंस, शकुंतला खटक, आदित्य सुरजेवाला, गोकुल सेतिया, जस्सी पेटवाड़ एवं बलराम दांगी—को निलंबित किया गया।

रोहतक कांग्रेस ने इस पूरी कार्रवाई को लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने का प्रयास बताते हुए सरकार के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

कुलदीप केडी एवं बलवान सिंह रंगा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ी रही है। विधानसभा के अंदर और बाहर जनहित के मुद्दों को उठाने वाले कांग्रेस नेताओं एवं विधायकों के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने सरकार से मांग की कि पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। साथ ही, निलंबित विधायकों का निलंबन तत्काल वापस लिया जाए।

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

ब्लॉक अध्यक्ष कपिल खन्ना, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील बल्लि, कदम सिंह अहलावत, अनुराग शर्मा, मनीष दत्त, सुनील बढ़क। अमित गुलाटी, विकास परमार, अनिल सैनी, सोनू जांगड़ा, भगत राम, एडवोकेट धर्मवीर, राजेश सैनी, अनुराग परवाना, कुलदीप मलिक, प्रिंस मल्होत्रा, बलजीत राणा, संजय दलाल, पंकज कपूर, गुलशन खुराना, परविंदर राणा, भूपेंद्र बुधवार जितेंद्र वाल्मीकि, राकेश हुड्डा, शमशेर हुड्डा, राजीव अत्री, विजय ठेकेदार, अमित सारथी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष सेवादल, नीतू नागर जी, जोगिंदर राठी, नरेंद्र गोछी, सुनीता मौन, मुकेश, वीना जी, महिला टीम से वरिष्ठ नेत्री गीता भारती, कविता शर्मा, संतोष गुलिया
भगवानी सहरावत संगीता सहरावत, , डॉ. मामराज, स्वामी, अंकुर शर्मा, निर्मल बलहारा एवं चरनजीत शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र और जनता की आवाज़ को दबाने के किसी भी प्रयास का शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध जारी रहेगा।

Exit mobile version