सावन कृपाल रूहानी मिशन के प्रमुख परम पूजनीय संत राजिन्दर सिंह जी महाराज 29 और 30 सितंबर, 2025 को न्यू अनाज मंडी रोहतक में सत्संग व नामदान के कार्यक्रम हेतु पधार रहे हैं। इसके उपलक्ष्य में मिशन की रोहतक शाखा की ओर से 23 सितंबर, 2025 को ‘शांति यात्रा’ निकाली गई।
इस शांति यात्रा की शुरूआत 23 सितंबर को गोहाना रोड़़ पर स्थित सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखा कृपाल आश्रम से हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भाई-बहनों ने भाग लिया। इस शांति यात्रा में भाग लेने वाले लोगों के हाथों में मिशन के महापुरुषों के आध्यात्मिक स्लोगन और संत राजिन्दर सिंह जी महाराज की आगामी रोहतक यात्रा के बारे में जानकारी दी जा रही थी। विशेशकर बच्चों और बुजुर्गों ने भी इस शांति यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
यह शांति यात्रा कृपाल आश्रम से चलकर रोहतक के प्रमुख स्थानों जैसे शांति माई चौक, भिवानी बस स्टैंड, रेलवे रोड़, काठ मंडी पुल, शिवाजी कॉलेज मार्किट, आई.आई.टी. पुल, गांधी कैम्प, चौमिन चौक से वापसी, सब्जी मंडी, लेबर चौक, डी.एल.एफ. 60 फुटा रोड़, आर्य नगर चौक, विक्की जूस वाली गली और हुड्डा कॉम्पलेक्स से होती हुई गोहाना रोड़ पर स्थित कृपाल आश्रम जाकर समाप्त हुई।
इस शांति यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को संत राजिन्दर सिंह जी महाराज की 29 और 30 सितंबर, 2025 को होने वाली रोहतक यात्रा की जानकारी देना था।
संत राजिन्दर सिंह जी महाराज आज विश्वभर में अनेक यात्राएं कर लाखों लोगों को ध्यान-अभ्यास की विधि सिखा रहे हैं, जिससे कि हम अपने मनुष्य जीवन के ध्येय जोकि अपने आपको जानना व पिता-परमेश्वर में लीन होना है, को इसी जीवन में पूरा कर सकते हैं।
सावन कृपाल रूहानी मिशन के अध्यक्ष संत राजिन्दर सिंह जी महाराज आज संपूर्ण विश्व में ध्यान-अभ्यास द्वारा प्रेम, एकता व शांति का संदेश प्रसारित कर रहे हैं, जिसके फलस्वरूप उन्हें विभिन्न देशों द्वारा अनेक शांति पुरस्कारों व सम्मानों के साथ-साथ पाँच डॉक्टरेट की उपाधियों से भी सम्मानित किया जा चुका है।
