Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

एक साथ जलीं चार जिगरी दोस्तों की चिताएं, हर आंख हो गई नम, हादसे ने ली थी सभी की जान

जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर दसूहा के पास शुक्रवार रात भीषण हादसे में पांच दोस्तों की मौत हो गई थी। घटना में जान गंवाने वाले अंकित कुमार (सॉफ्टवेयर इंजीनियर) निवासी पिंक सिटी कॉलोनी जालंधर, इंद्रजीत भगत निवासी आजाद नगर भार्गव कैंप, राजू निवासी अवतार नगर, अभि निवासी भार्गव कैंप का रविवार को मॉडल हाउस स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

पहले इंदरजीत की चिता जलाई गई। इसके बाद अभि, उसके बाद राजू और आखिरी में अंकित को मुखाग्नि दी गई। सभी के पारिवारिक सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। पांचो दोस्त राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े थे और शाख में भी हिस्सा लेते थे। उनकी मौत पर संघ परिवार ने भी दुख प्रकट किया। चारों का अंतिम संस्कार रविवार सुबह करीब 11:30 बजे एक साथ किया गया। 

प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त कार ऋषभ की थी। वह खुद चला रहा था। कार सीएनजी थी। टक्कर के बाद सीएनजी सिलिंडर में धमाका हो गया था। आग लगने से तीन की तो मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, एक ने रास्ते में और दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। हादसे का शिकार हुआ ट्रक भी झाड़ियों में पलट गया था। 

Exit mobile version