श्री अजय कुमार, भा.प्र.से., उपायुक्त, रोहतक-कम-आयुक्त, नगर निगम रोहतक द्वारा बताया गया कि रेलवे ऐलिवेटिड ट्रैक के साथ प्रस्तावित सड़क के कार्य की समीक्षा हेतु सम्बन्धित अधिकारियो के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान निर्देश दिए गए कि इस कार्य को गंभीरता से लिया जाये क्योकि आमजन व आस-पास के निवासियो को इस सड़क के निर्माण से काफी सुविधा मिलेगी।
रेलवे ऐलिवेटिड टैªक के साथ प्रस्तावित सड़क से प्रभावित अधिकांश वाण्ज्यिक भू-स्वामियो द्वारा लिखित में ही स्वेच्छा/सहमति (Consent) कार्यालय में जमा करवा दी गई है तथा प्रस्तावित सड़क से प्रभावित भू-स्वामियो को नियमानुसार मुआवजा राशि दी जा रही है।
रेलवे ऐलिवेटिड टैक के साथ प्रस्तावित सड़क निर्माण क्षेत्र से निर्माणो का कब्जा हटवाने हटाने का कार्य प्रगति पर है। कार्यकारी अभियंता, नगर निगम, रोहतक को निर्देश दिए जा चुके है कि जल्द से जल्द कब्जा कार्रवाई कर सड़क निर्माण के कार्य को शुरू किया जायेगा। बैठक के उपरांत सभी सम्बन्धित अधिकारियो द्वारा कार्य का मौका निरीक्षण भी किया गया।
