रोहतक विधानसभा के राहड़ और गोहाना रोड इलाके के आसपास की करीब आधा दर्जन कॉलोनियों को मानसून से पहले बारिश के पानी से बचाने की तैयारी पूरी हो गई है। राज्य सरकार की ओर से बनाए गए करीब 23 करोड रुपए के स्टॉर्म वॉटर डिस्पोजल प्रोजेक्ट का उद्घाटन करके हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री रणबीर गंगवा 29 जून को लोगों को बड़ी सौगात देंगे। आपको बता दे कि यह पूरा इलाका बारिश के मौसम में पूरी तरह जल मग्न हो जाता था, लेकिन अब भविष्य में ऐसा नहीं होगा। वही, शाम को पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने उद्घाटन से पहले प्रोजेक्ट का मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया।
लोगों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री और संबंधित विभाग के मंत्री और आलाधिकारियों के समक्ष इसे रखा, जिसे सरकार ने हरी झंडी दी। 2014 से पहले प्रदेश में रही सरकारों ने इस समस्या के समाधान पर कभी गंभीरता नहीं दिखाई। इस समस्या के निपटारे के लिए साल 2022-23 में शुरू हुए पानी निकासी के इस प्रोजेक्ट पर करीब 23 करोड रुपए की लागत आई है। गुरुनानक पुरा स्थित राहड़ तालाब में पानी निकासी का प्रोजेक्ट बनाया गया है। यहां से करीब साढ़े 4 किलोमीटर लंबी लाइन डाली गई है। बरसाती पानी की यह लाइन टीबी हॉस्पिटल गोहाना रोड, सुखपुरा चौक, वीटा मिल्क प्लांट चौक से होते हुए जसिया ड्रेन से जोड़ी गई है। सैनीपूरा, प्रेम नगर चौक, गोहाना अड्डा, महावीर कॉलोनी, गुरुनानक पुरा सहित अन्य इलाकों को फायदा होगा। करीब 2 साल में बनकर तैयार हुए इस प्रोजेक्ट का उद्घाटन 29 जून को दोपहर बाद एक बजे हरियाणा के जन स्वास्थ्य एवं लोक निर्माण विभाग के मंत्री श्री रणबीर गंगवा करेंगे। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तैयारियों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। बता दें कि रोहतक विधानसभा से पूर्व विधायक और पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने इस इलाके के लोगों को बरसाती पानी की निकासी की सौगात देने के लिए राज्य सरकार के समक्ष इस मुद्दे को उठाया था। बारिश के पानी से यह पूरा इलाका जल मग्न हो जाता था, जिससे लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हो रही थी और हालत यह थी कि मकानों में जलभराव हो जाता था।

बरसाती पानी के निकासी का प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो गया है। इस पर करीब 23 करोड़ रुपये की लागत आई है और कई कॉलोनियों के लोगों को लाभ होगा। यह पुरानी समस्या थी, जिसका मौजूदा राज्य सरकार ने समाधान किया है। मौजूदा मानसून के मौसम से पहले उद्घाटन कराकर इसे चालू कर दिया जाएगा।

संजीव कुमार, एक्सन सीवरेज, जन स्वास्थ्य विभाग

बारिश के दिनों में पानी लोगों के घरों में घुस जाता था। 2014 से पहले हरियाणा में कांग्रेस की सरकार 10 साल रही, लेकिन तत्कालीन विधायक भारत भूषण बत्रा और कांग्रेस सांसद ने इस समस्या के समाधान पर कोई काम नहीं किया। पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने लोगों की इस समस्या को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। अब बरसाती पानी का प्रोजेक्ट बनकर तैयार है। इसके लिए हरियाणा की भाजपा सरकार व पूर्व मंत्री ग्रोवर का धन्यवाद करता हूं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!