Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

राष्ट्रीय आजाद युवा ऑर्गनाइजेशन सोसायटी द्वारा पौधारोपण व हवन यज्ञ का कार्यक्रम संपन हुआ

रोहतक आज राष्ट्रीय आजाद युवा ऑर्गनाइजेशन सोसायटी रजिस्टर्ड द्वारा नेहरू कॉलोनी नजदीक गोकर्ण धाम एकता पार्क में पौधारोपण व हवन यज्ञ का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गोकरण धाम के महंत श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी महाराज रोहतक के प्रथम व्यक्ति महापौर मनमोहन गोयल द्वारा पहले हवन यज्ञ व पौधा रोपण किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी प्रधान सुरेंद्र काले व ससंथापक जसबीर कुमार ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वार्ड 4 के पार्षद पप्पन गुलिया गऊकर्ण मंडल अध्यक्ष सुरेश सैनी ,सतीश इंसा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बाबा कपिल पुरी महाराज ने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि पार्क में काफी लंबे अरसे से योग की क्लास लगाई जाती है। उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर की नाडियां मजबूत होती है और मनुष्य जीवन में खुशहाल होता है। महापौर मनमोहन गोयल ने भी सभी योगाचार्य व पार्क में पहुंचे और कॉलोनी वासियों का धन्यवाद किया।

उनके द्वारा पार्क में बाथरूम की सुविधा व जीम भी लगवाने का आश्वासन दिया। गोयल ने कहा कि इस मौसम में ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें। वह 13 अगस्त से 15 अगस्त तक 75 स्वतत्रंता दिवस की वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई गई मुहिम हर घर तिरंगा अभियान को अपने आगे बढ़ाते हुए सभी अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाएं।

इस अवसर पर योग प्रचारक सुरेंद्र देशवाल, योग शिक्षक, राजकुमार सैनी, ओमप्रकाश चरण सिंह, सुरेश सैनी, नवीन सैनी, पूनम देवी ,प्रिया, ऋषि राज, मास्टर किशन, मीणा निर्मला, सुदेश शालू आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version